फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी  के चाचा की दुकान फूंकी

Mon, 19 Dec 2016 10:31 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दरिंदगी की शिकार युवती का शव सोमवार को क्षेत्र में लाते ही बवाल हो गया। आक्रोशित लोगों ने गांव में आरोपी के छप्पर और करीब एक किलोमीटर दूर सड़क पर स्थित उसके परिवार के चाचा की किराना दुकान में आग लगा दी। उपद्रवियों ने एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जीप पर पथराव करते हुए दौड़ा लिया। मौके पर कई थानों की पुलिस ने पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद दुकान में लगी आग को काबू किया। आग से लाखों रुपये की क्षति हुई है। 
विज्ञापन



दरिंदगी का शिकार हुई युवती का शव सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवारीजन लेकर घर जा रहे थे। मुख्य सड़क मार्ग से गांव का रास्ता करीब एक किलोमीटर है। सड़क पर ही आरोपी सूरज पांडेय के रिश्ते के चाचा किराना दुकान करता है। वहां पहुंचते ही लोग आक्रोशित हो गए। आक्रेशित लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पीपरपुर थाने की पुलिस जीप पर आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

घुप्प अंधेरे में हो रहे बवाल से बाजार के लोग भी सहम गए। जो जहां था, गिरते-पड़ते भागा। इसी बीच कुछ लोगों ने आरोपी के गांव में स्थित छप्पर को भी फूंक दिया। ग्रामीणों का गुस्सा देख आरोपी के परिवारीजन घर छोड़कर भाग गए। आगजनी की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग को काबू किया पूरी दुकान राख हो चुकी थी। बवाल की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। समाचार भेजे जाने तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें