फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने प्रौढ़ को रौंदा

Sat, 09 Jan 2016 11:06 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। स्थानीय थाने के धनापुर गांव निवासी रामदयाल प्रजापति (50) शनिवार दोपहर जिला मुख्यालय स्थित शहर से वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन


रामदयाल टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरनाटीकर गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामदयाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना 108 एंबुलेंस सेवा को दी। सूचना के बाद मौके पर एंबुलेंस कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल रामदयाल प्रजापति को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों ने प्रभारी निरीक्षक को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें