फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेडिंग कंपनी के अकाउंटेंट  की हत्या कर 11 लाख लूटे

Mon, 06 Feb 2017 10:31 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में दहशत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर में सोमवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बैंक में रुपये जमा करने जा रहे पोल्ट्री ट्रेडिंग कंपनी के अकाउंटेंट व सुपरवाइजर को गोली मारकर 11 लाख रुपये लूट लिए और असलहे लहराते हुए फरार हो गए। गोली लगने से अकाउंटेंट की मौके पर मौत हो गई जबकि सुपरवाइजर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई इस वारदात से औद्योगिक क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए कांबिंग की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। डीआईजी और एसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 

कमरौली थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में बैंकीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी पोल्ट्री, दवा और मुर्गी दाने का व्यवसाय करती है। ट्रेडिंग कंपनी में एकांतिश शर्मा (28) पुत्र सतीश प्रकाश निवासी 117 एन/779 तुलसी नगर, काकादेव, नवीन नगर, जिला कानपुर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे। इसी कंपनी में राहुल सिंह (24) पुत्र जयसिंह निवासी बारीसराय ममरेज, जिला इलाहाबाद लाइन सुपरवाइरजर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह एकांतिश व राहुल ट्रेडिंग कंपनी से बैग में 11 लाख रुपये लेकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में जमा करने के लिए निकले थे। बाइक राहुल सिंह चला रहा था जबकि एकांतिश बैग लेकर पीछे बैठा था। वे बैंक शाखा के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एकांतिश को गोली मार दी। पीठ पर गोली लगने से एकांतिश बाइक से नीचे गिर पड़ा तभी बदमाशों ने राहुल पर भी गोली चला दी। गोली राहुल के पैर में लगी और वह भी बाइक समेत नीचे गिर पड़ा। दोनों को गोली मारने के बाद बदमाशों ने एकांतिश से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और असलहे लहराते हुए फरार हो गए। लोगों की सूचना पर कमरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें