घर में किशोरी से दुराचार, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी रविवार रात घर में सो रही थी। आरोप है कि देर रात अफजल नामक युवक बाउंड्रीवाल फांदकर घर में घुस गया। अफजल ने किशोरी के साथ दुराचार किया। किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोग वहां पहुंचे तो वह भागने लगा।
ग्रामीणों ने अफजल को घेरकर पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष मोतिगरपुर मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता मां की तहरीर पर अफजल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।