फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी में स्नान कर रहे तीन दोस्त डूबे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोमती नदी में स्नान कर रहे तीन दोस्त डूबे, एक की मौत
विज्ञापन

सुल्तानपुर। शुद्ध संस्कार के बाद गोमती नदी में स्नान करने के दौरान तीन दोस्त पानी में डूब गए। एक ग्रामीण ने जान की बाजी लगाकर दो युवकों को पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन एक युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस के गोताखोरों ने पानी में डूबे युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

गोसाईंगंज क्षेत्र के बरुई गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह की मौत हो गई थी। रविवार को कृष्ण कुमार का शुद्ध संस्कार था। बाल बनवाने के बाद कृष्ण कुमार का बेटा दीपक (23) अपने दोस्त धनंजय (22) पुत्र राजमणि निवासी बरूई और जासापारा के दूबे का पुरवा निवासी संजय दूबे (23) पुत्र वंशराज दूबे के साथ बरुई घाट पर गोमती नदी में स्नान कर रहा था। इस दौरान तीनों युवक गहरे पानी में चले गए। गहरे पानी में पहुंचते ही तीनों डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो बरुई गांव निवासी राम अवतार भागकर वहां पहुंचा। राम अवतार डूब रहे युवकों को बचाने के लिए नदी में उतर गया। राम अवतार ने पानी में डूब रहे धनंजय व दीपक को नदी से बाहर निकाल लिया लेकिन संजय दूबे पानी में डूब गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने गोताखोरों को संजय दूबे की तलाश में नदी में उतारा। करीब एक घंटे बाद गोताखोरों ने संजय को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। संजय की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें