फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 कछुए बरामद, तस्कर दंपती गिरफ्तार

Sat, 17 Dec 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कछुओं की तस्करी करने वाले दंपती को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बोरे और बैग से 80 कछुए बरामद किए। तस्कर इन्हें कादीपुर से पश्चिम बंगाल ले जाने की फिराक में थे। कछुओं की कीमत कोलकाता में करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बरौंसा चौराहे पर शनिवार सुबह एक बाइक पर सवार महिला समेत दो लोग एक जीप से टकरा गए। टक्कर के बाद जीप चालक से उनकी कहासुनी होने लगी। इस बीच जयसिहंपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक व महिला भागने लगे। संदेेह होने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। बैग व बोरे की तलाशी में 80 कछुए बरामद हुए।

दोनों को कछुओं समेत जयसिंहपुर कोतवाली ले जाया गया। युवक की शिनाख्त कल्लू निवासी पकड़ी भादा, थाना पीपरपुर जिला अमेठी के रूप में हुई। महिला ने खुद को कल्लू की पत्नी बताया। आरोपी ने बताया कि कछुओं को पश्चिम बंगाल भेजा जाता है। कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि बोरे व बैग से 80 कछुए बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्घ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें