फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी के घायल गनर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी के घायल गनर ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

अमेठी। शहर के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार शाम आयोजित एक टीवी चैनल के डिबेट कार्यक्रम में स्थानीय मुद्दों पर सवाल-जवाब के दौरान कांग्रेस और भाजपा समर्थक भिड़ गए थे। हाथापाई के साथ जमकर पत्थरबाजी भी हुई थी। घटना में एमएलसी के घायल गनर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार देर शाम एक टीवी चैनल का डिबेट कार्यक्रम था। डिबेट में भाजपा से गोविंद सिंह, कांग्रेस से एमएलसी दीपक सिंह और सपा से धीरेंद्र प्रताप सिंह वक्ता के रूप में मौजूद थे। डिबेट के दौरान रात साढ़े आठ बजे के बाद स्थानीय मुद्दों के सवाल-जवाब के दौरान भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच हूटिंग के साथ झड़प शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों दलों के समर्थकों के बीच हाथापाई और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इससे रामलीला मैदान में अफरातफरी मच गई। इस घटना में एमएलसी दीपक सिंह के गनर सुधीश कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को खदेड़कर मामला शांत कराया था। इसके साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर रात में पुलिस की चौकसी बनी रही। देर रात एमएलसी के घायल गनर सुधीश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में कई अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। शुक्रवार को ये घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय रही। कोतवाली निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि घायल गनर की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें