फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ने मचाई तबाही

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं के खेत में लगी आग से 52 मकान जले
विज्ञापन


सुल्तानपुर। बसायतपुर गांव में रविवार दोपहर गेहूं के खेत में लगी आग ने आठ गांवों को चपेट में ले लिया। तेज हवा ने आग में घी का काम किया। देखते ही देखते आग से 52 मकान जल गए।

अग्निकांड में करीब एक करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना पर सांसद वरुण गांधी भी गांव पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। डीएम-एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन


जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बसायतपुर गांव के गेहूं के खेत में रविवार दोपहर एक बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान तेज पछुआ हवा ने आग में घी का काम किया।

देखते ही देखते आग बिरईपुर जंगल, कबरा जंगल, दलईपुर जंगल, दुबौलिया, भीटी, जमुनी सराय होते हुए सदरपुर गांव तक पहुंच गई। भीषण आग लगने की सूचना पाकर क्षेत्र में मां मेनका गांधी के प्रचार में निकले सांसद वरुण गांधी अपने समर्थकों के साथ दलईपुुर गांव पहुंच गए।

नलकूप से जोड़े गए पानी के पाइप को लेकर वरुण आग बुझाने में जुट गए। वरुण ने इसकी सूचना जिले के आला अफसरों को भी दी। इसके बाद वे भीटी गांव पहुंचे। तब तक फायरब्रिगेड टीम भी वहां पहुंच गई थी।

कुछ घंटों में आग पर काबू पा लिया गया। मगर तब तक भीटी गांव में 45 और दूबेपुर गांव में सात मकान जल चुके थे। राजस्व कर्मियों की मानें तो भीटी गांव के हरीराम, सीताराम, रवि, विनोद, दयाराम, श्याम सुंदर समेत 45 लोगों के मकान जले हैं।
विज्ञापन


वहीं, दूबेपुर मसीरपुर के रामसेवक, रामदेव समेत सात लोगों के मकान जले हैं। डीएम दिव्य प्रकाश गिरि व एसपी अनुराग वत्स ने भी प्रभावित गांवों का दौरा किया और राजस्व कर्मियों के साथ ही पुलिस अधिकारियों को राहत कार्य में जुटने को कहा। एक अनुमान के मुताबिक अग्निकांड में करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें