फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान भरभराकर ढहा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मकान ढहे, बाल-बाल बचे परिवारीजन
विज्ञापन

सुल्तानपुर/अमेठी। बारिश के चलते मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। सुल्तानपुर के करौंदीकलां क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक कच्चा मकान भर-भराकर ढह गया। हादसे से कुछ पल घर में मौजूद लोगों के बाहर निकल जाने से वे बाल-बाल बच गए। इसके अलावा एक मकान अमेठी क्षेत्र में ढह गया।

करौंदीकलां क्षेत्र के कम्मरपुर में मंगलवार सुबह राम सजीवन तिवारी और धर्मेंद्र तिवारी (सगे भाई) एक ही मकान में अपने-अपने परिवार के साथ का रहते हैं। मंगलवार सुबह अचानक कच्चा मकान गिरना शुरू हो गया। घर में मौजूद लोग चिल्लाते हुए बाहर निकल गए। कुछ पल मकान का अधिकांश हिस्सा ढह गया। सूचना पर तहसीलदार ने राजस्व कर्मियों को घटनास्थल पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर अमेठी क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायपुर फुलवारी निवासी गिरीशचंद्र पांडेय का कच्चा मकान सोमवार देर शाम हुई बारिश में भर-भराकर गिर गया। हादसे में परिवारीजन बाल-बाल बच गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील पांडेय ने मामले की सूचना हलका लेखपाल को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें