फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवसायी को पीटकर नकदी छीनी
विज्ञापन

सुल्तानपुर। दुकान से घर जा रहे एक व्यवसायी की दो युवकों ने पिटाई कर नकदी छीन ली। पीड़ित व्यवसायी को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के निरालानगर निवासी राघवेंद्र की कस्बे में ही राम जानकी मंदिर के पास दुकान है। शनिवार रात वह दुकान बंद करके पैदल ही घर जा रहे थे। रास्ते में गोपालपुर के पास दो युवकों ने राघवेंद्र की पिटाई कर 480 रुपये छीन लिए। राघवेंद्र को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने व्यवसायी की तहरीर पर गौरव व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें