फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बैजनाथ धाम दर्शन को गए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा धाम दर्शन को गए युवक की मौत
विज्ञापन

क्रासर
सूचना पर शाहगढ़ बाजार में मचा कोहराम

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार से तीन दिन पूर्व बाबा बैजनाथ का दर्शन करने गए श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल एक युवक बुधवार सुबह दर्शन करने के बाद सुबह आठ बजे विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गया। साथ के लोगों ने युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक का शव अभी गांव नहीं पहुंचा है। युवक की मौत से परिवार व क्षेत्र में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मुंशीगंज थाने के शाहगढ़ बाजार निवासी श्रीराम कश्यप का 20 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार (20) तीन दिन पूर्व बाजार के कई अन्य लोगों के साथ सावन में बाबा बैजनाथ धाम का दर्शन करने के लिए गया था। बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे प्रमोद कुमार बाबा बैजनाथ का दर्शन करने के बाद बाहर निकला ही था कि एक विद्युत पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया। साथियों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे करंट की चपेट से बाहर निकालने के बाद स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्रमोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। प्रमोद कुमार की मौत के बाद साथियों ने मामले की जानकारी परिवारीजनों को दी। प्रमोद कुमार की मौत की सूचना पर परिवारीजनों के साथ पूरे शाहगढ़ कस्बे में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें