फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप ने तीन को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीप की टक्कर से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने फूंकी गाड़ी
विज्ञापन

सुल्तानपुर। क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार जीप ने साइकिल सवार किशोर समेत तीन लोगों को रौंद दिया। दुर्घटना में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने जीप को आग के हवाले करने बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।

लंभुआ क्षेत्र के जफरापुर निवासी राजेश शुक्ल का बेटा आदर्श उर्फ विपुल (16) रविवार सुबह पुरानी बाजार में कपड़ा सिलाने के लिए गया था। साइकिल से घर लौटते समय गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने तेज रफ्तार एक जीप ने आदर्श को रौंद दिया। दुर्घटना में साइकिल समेत विपुल जीप में फंस गया। इस बीच जीप चालक वाहन को लेकर भागने लगा। पास खड़ी गांव की ही रानू देवी (30) पत्नी द्वारिका प्रसाद विश्वकर्मा और दुकानदार विनोद चौरसिया को भी जीप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जीप अनियंत्रित होकर पक्के शौचालय से भिड़कर रुक गई। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जीप के नीचे फंसी साइकिल व विपुल को बाहर निकाला। उसकी तब तक मौत हो चुकी थी। दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने जीप को फूंक दिया। किशोर का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल श्याम सुंदर पांडेय व चांदा कोतवाली को पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाया। लोगों की मांग था कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ ही वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाए। कोतवाल ने पीड़ित की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। करीब घंटे भर बाद लोग शांत हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें