फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से दिनदहाड़े लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक से 20 हजार कैश व सोने की चेन लूटी
विज्ञापन



मुसाफिरखाना (अमेठी)। बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक से दिनदहाड़े असलहे के बल पर 20 हजार रुपये कैश व सोने की चेन लूट ली। पीड़ित की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका।


मुसाफिरखाना के पिंडारा ठाकुर गांव निवासी आशीष मिश्र सोमवार सुबह दुर्गन भवानी दर्शन करने जा रहे थे। बगिया बहोरखा पावर हाउस के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने आशीष की बाइक ओवरटेक कर रोक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदमाश तमंचे के बल पर आशीष से 20 हजार रुपये कैश व सोने की चेन लूटकर भाग गए। कोतवाल विश्वनाथ यादव ने बताया कि, पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें