फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेटमैन की पिटाई कर खोलवाया रेलवे फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
गेटमैन की पिटाई कर खोलवाया रेलवे फाटक
विज्ञापन

गौरीगंज। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर बरनाटीकर के पास स्थित गेट संख्या 114 सी पर बृहस्पतिवार सुबह एसयूबी सवार लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने न सिर्फ गेटमैन की पिटाई की बल्कि बंद रेल फाटक को जबरन खोलवाकर चले गए। पिटाई से आक्रोशित गेटमैन ने रेलवे लाइन पर लाल झंडी लगाकर वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को खड़ी कराकर मामले की सूचना स्टेशन मास्टर समेत उच्चाधिकारियों व संगठन को दी। सूचना पर पहुंचे संगठन पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

क्षेत्र में बरनाटीकर के पास से गुजरे लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक के गेट संख्या 114 सी पर बृहस्पतिवार सुबह पौने नौ बजे पहुंचे एसयूवी सवार लोगों ने गेटमैन सुनील कुमार से बंद गेट खोलने को कहा। सुनील ने ट्रेन आने की बात कहकर गेट खोलने से मना किया तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। गेटमैन को जमकर पीटने के बाद एसयूवी सवार लोगों ने जबरन गेट खोला और क्रासिंग पार कर गए। इसी बीच 14219 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को आते देख गेटमैन ने लाइन पर लाल झंडी लगाकर ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन


मामले की सूचना अधिकारियों व उत्तर प्रदेश मजदूर यूनियन संघ को दी। करीब पांच मिनट बाद कंट्रोलर के निर्देश पर ट्रेन को रवाना कराया गया। इंटरसिटी जाने के बाद सुनील व उसके साथी स्टेशन पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना स्टेशन मास्टर राजीव कुमार ने उच्चाधिकारियों, आरपीएफ व जीआरपी के साथ ही गौरीगंज पुलिस को दी। गौरीगंज पुलिस ने गेटमैन की तहरीर पर वाहन सवार दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक नजबुल हुसैन नकवी ने दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट व एससी एसटी एक्ट समेत कई धाराओं मे केस दर्ज करने की पुष्टि की है। उधर उत्तर प्रदेश मजदूर यूनियन संघ के शाखा मंत्री कृष्ण कुमार शर्मा की अगुवाई में गेटमैनों ने प्रदर्शन के बाद उच्चाधिकारियों को भेजे गए ज्ञापन में गेटमैन सुनील की पिटाई करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रेल संचालन ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें