फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी बन सेवानिवृत शिक्षिकाओं की चेन ले उड़े बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर्मी बन रिटायर्ड शिक्षिकाओं की चेन ले उड़े
विज्ञापन

पुलिस ने एक संदिग्ध बदमाश को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। रिक्शे से बैंक जा रहीं दो रिटायर्ड शिक्षिकाओं से खुद को पुलिस कर्मी बता दो युवक सोने की चेन लेकर चंपत हो गए। पीड़ित महिलाओं ने थाने में घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बहबलटोला गांव की रहने वाली रिटायर्ड शिक्षिका चंद्रावती और फिरोजपुर खुर्द की रहने वाली रिटायर्ड शिक्षिका शारदा देवी उपाध्याय शुक्रवार की सुबह एक रिक्शे से बैंक जा रही थी। दोनों बैंक के समीप पहुंची ही थीं कि तभी एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और खुद को सिपाही बताते हुए महिलाओं को सुरक्षा के लिहाज से सलाह देते हुए गले से सोने की चेन उतारकर पर्स में रखने की बात कही। दोनों महिलाएं अपनी-अपनी चेन उतारकर जैसे ही पर्स में रखी तभी एक युवक ने पर्स छीन लिया। जब तक दोनों महिलाएं कुछ समझ पातीं, दोनों युवक बाइक से भाग निकले। घटना की सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें