फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार सॉस की बोतलें जब्त

Wed, 02 Aug 2017 10:33 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लैब को भेजे नमूने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रक्षा बंधन के मद्देनजर बुधवार को खाद् सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने क्षेत्र के खरमुजई गांव में एक सॉस कंपनी पर छापा मारा। छापे के दौरान फैक्ट्री में टीम ने पांच हजार बोतल संदिग्ध सॉस मिलने पर उसे जब्त कर दिया। टीम ने चार नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है। छापेमारी से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मची रही। 
विज्ञापन



बुधवार की दोपहर एफएसडीए के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एनएन झा ने टीम के साथ फैक्ट्री पर छापा मार दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चली छापेमारी के दौरान कंपनी में पांच हजार बोतल टोमैटो सॉस, चिली सॉस, सिरका व सोयाबीन की सॉस निर्मित पाई गई। सॉस को संदिग्ध मानते हुए टीम ने उसे सीज कर दिया। टीम ने सभी उत्पादन को सील करते हुए सभी के एक-एक नमूने लिए हैं। उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।

इसके बाद टीम लंभुआ बाजार में पहुंची और चेतन गुप्ता, त्रिवेणी गुप्ता, संतराम व मेवालाल के मिठाई की दुकान से एक-एक नमूना बर्फी का लेकर जांच के लिए भेजा है। छापेमारी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी (डीओ) रणधीर सिंह, दिनेश शुक्ला, उदयराज, राम सिंगार यादव व संजय यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें