फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
18 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल
विज्ञापन



क्रासर
धर्मराज उपाध्याय बने
थानाध्यक्ष अखंडनगर
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले की कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में भारी फेर बदल किया है। एसपी ने धर्मराज उपाध्याय को चुनाव सेल से अखंडनगर थानाध्यक्ष बनाया है जबकि 18 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में भी फेरबदल किया है।
विज्ञापन

चुनाल सेल में तैनात रहे इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय को अखंडनगर थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अखंडनगर थानाध्यक्ष रहे राघवेंद्र सिंह को कोतवाली नगर की घंटाघर चौकी का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। गोसाईगंज थाने में तैनात रहे उपनिरीक्षक महेंद्र तिवारी को कोतवाली नगर के लक्ष्मणपुर चौकी, चांदा कोतवाली के कोइरीपुर चौकी इंचार्ज रहे रतन कुमार शर्मा को गोसाईगंज थाने के द्वारिकागंज पुलिस चौकी का इंचार्ज, कोतवाली नगर के लक्ष्मणपुर चौकी इंचार्ज रहे उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को मोतिगरपुर थाने के प्रभारी चौकी बेलहरी, कोतवाली नगर के शास्त्रीनगर चौकी इंचार्ज रहे उपनिरीक्षक सैफुल्ला अहमद को गभड़िया चौकी इंचार्ज, सीताकुंड इंचार्ज रहे राघवेंद्र प्रताप यादव को शास्त्रीनगर पुलिस चौकी, करौंदीकलां थाने में तैनात रहे एसआई रामकृपाल चौहान को कुड़वार थाने की बंधुआकलां चौकी, कुड़वार थाने में तैनात रहे उपनिरीक्षक सुनील कुमार बाजपेयी को कोतवाली नगर क्षेत्र के शाहगंज पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। दोस्तपुर थाने में तैनात रहे अशोक कुमार सिंह को चांदा कोतवाली के कोइरीपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। कादीपुर कोतवाली में तैनात रहे ऋषिकेश राय को कूरेभार थाने की धनपतगंज पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। कोतवाली नगर के गभड़िया चौकी इंचार्ज रहे सुशील कुमार को निराला नगर पुलिस चौकी का चार्ज दिया गया है। पुलिस लाइंस से एसआई अमित सिंह को कादीपुर कोतवाली के सूरापुर पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सूरापुर पुलिस चौकी इंचार्ज रहे खुर्शीद अहमद को पुलिस लाइंस में अटैच किया गया है। पुलिस लाइंस से एसआई सनोज कुमार सिंह को कादीपुर कोतवाली में तैनाती दी गई है। लंभुआ कोतवाली में तैनात रहे अमरेंद्र सिंह को शंभूगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है। शंभूगंज में तैनात रहे एसआई श्रवण कुमार द्विवेदी को पुलिस लाइंस, जयसिंहपुर कोतवाली में तैनात रहे राम स्वरूप चौहान को प्रभारी चौकी इंचार्ज सेमरी बाजार बनाया गया है। चौकी इंचार्ज सेमरी बाजार रहे कमलेश कुमार को पुलिस लाइंस से अटैच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें