फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कुर्क की संपति

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के आरोपी का मकान व राइस मिल कुर्क
विज्ञापन

सुल्तानपुर। भारत भूषण हत्याकांड में शामिल अभियुक्त की पांच करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को पुलिस ने मंगलवार को कुर्क करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने अभियुक्त का मकान व राइस मिल की कुर्की की है। जिलाधिकारी ने पुलिस की रिपोर्ट पर अभियुक्त की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया था।

नगर क्षेत्र के पयागीपुर निवासी पेट्रोल पंप व्यवसायी भारत भूषण मिश्र की गत दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विवेचना के दौरान हत्या में पयागीपुर निवासी प्रदीप मिश्र का नाम आया था। हत्याकांड से संबंधित अभियुक्त प्रदीप मिश्रा, दीपक मिश्रा सोनू सिंह आदि के खिलाफ कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगेस्टर एक्ट के तहत जिलाधिकारी सुल्तानपुर ने हत्याभियुक्त प्रदीप मिश्रा की आपराधिक व अवैध संसाधनों से अर्जित करीब पांच करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। मंगलवार को नगर कोतवाल नंद कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व टीम ने प्रदीप मिश्र के मकान और राइस मिल को कुर्क कर दिया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें