तगादा से घर लौट रहे फल व्यवसायी के मैनेजर से दो युवकों ने तमंचा सटाकर 25 हजार रुपये लूट लिया। पीड़ित की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
कोतवाली नगर क्षेत्र के नवीन मंडी अमहट निवासी फल व्यवसायी अब्दुल सलाम उर्फ सज्जन के यहां योगेंद्र तिवारी निवासी बभनगवां कोतवाली देहात मैनेजर हैं। बृहस्पतिवार की सुबह योगेंद्र तिवारी बाइक से रुदौली बाजार फैजाबाद तगादा करने गए थे।
तगादा के बाद वे घर लौट रहे थे कि रास्ते में हलियापुर थाना क्षेत्र के बेतवा नाले के पास बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक करके योगेंद्र को रोक लिया। योगेंद्र कुछ समझते तब तक एक युवक ने तमंचा निकालकर उन पर तान दिया। इसके बाद 25 हजार रुपये लूटकर दोनों युवक फरार हो गए। पीड़ित की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।