फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हैकर ने उड़ाया सामाजिक संस्था का फेसबुक पेज
विज्ञापन



सुल्तानपुर। हैकर्स ने एक सामाजिक संस्था के फेसबुक पेज पर हमला करते हुए उसकी आईडी ही डिलीट कर दी। बृहस्पतिवार को संस्था से जुड़े लोग जिलाधिकारी के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने एसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया है।


जिले में घर सुल्तानपुर फाउंडेशन पिछले 10 वर्ष से समाजसेवा के कार्य कर रहा है। फाउंडेशन फेसबुक पेज के माध्यम से जिले समेत देश-विदेश में बसे 63 हजार से अधिक लोगों को जोड़े है।
विज्ञापन



इसके माध्यम से आपस में विचार-विमर्श करके फाउंडेशन प्रदेश में रक्तदान शिविर, लावारिस शवों का अंतिम संस्कार, गरीब बच्चों की शिक्षा, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान के साथ ही जागरूकता अभियान चलाता है।


बुधवार रात नौ बजे घर सुल्तानपुर ग्रुप का फेसबुक पेज हैकरों ने हैक करके डिलीट ही कर दिया। इसकी शिकायत बृहस्पतिवार को डीएम विवेक से की गई। डीएम ने एसपी अनुराग वत्स को जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि, प्रकरण की जांच साइबर क्राइम सेल लखनऊ को सौंपी जा रही है। शिकायत करने वालों में शिवाकांत पांडेय, प्रणीत सिंह, नीरज कसौंधन, प्रहलाद, अनुराग गुप्ता, प्रशांत द्विवेदी, हिमांशु, अनुज आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें