फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने वृद्घा को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थराररोड (बलिया)। बलिया-देवरिया मार्ग पर गुरुवार की दोपहर तुर्तीपार रेग्यूलेटर के पास तेज गति बेकाबू ट्रक ने एक वृद्ध महिला को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि वृद्धा के साथ चल रही उसकी पोती गंभीर रूप से घायल हो कर जीवन मौत के बीच जूझ रही है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और महिलाओं ने देवरिया-बलिया मार्ग को जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। करीब एक घंटे के जाम के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों समझाने-बुझाने पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

उभांव थाना क्षेत्र के खैराखास निवासी दशावती देवी (58) पत्नी बालचंद राजभर अपनी छह वर्षीय पोती मुस्कान के साथ पैदल देवरिया बलिया मार्ग होकर अपने गांव की ओर जा रही थी। इसी बीच तुर्तीपार रेग्यूलेटर के पास बेल्थरारोड की ओर से देवरिया जा रही ट्रक ने महिला को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला के साथ जा रही पोती गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। जहां गंभीर स्थिति के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। जाम के चलते मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें