फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाइयों से एक लाख रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र से एक लाख रुपये लूट
विज्ञापन

सुल्तानपुर। अलीगंज कस्बे में बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार चार बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र पर धावा बोलकर एक लाख रुपये लूट लिए। दुकान पर मौजूद संचालक और उसके भाई के विरोध करने पर बदमाशों ने असलहे के बट से दोनों की पिटाई कर दी। सूचना पर एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मुसाफिरखाना क्षेत्र के अलीगंज निवासी संतोष विश्वकर्मा का अलीगंज कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे संतोष अपने भाई मनोज के साथ केंद्र पर बैठा था। चार बदमाश वहां पहुंचे और असलहा निकालकर दोनों भाईयों पर तान दिया। इस दौरान दुकान में रखे एक लाख रुपये बदमाशों ने लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट का विरोध करने पर असलहे के बट से संतोष और मनोज की पिटाई की और बाइक से फरार हो गए। लूट की सूचना पर एसपी कुंतल किशोर व एएसपी बलरामाचारी दूबे ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित व्यवसायियों को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें