फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
50 हजार के इनामी समेत दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

गौरीगंज। लूट की दो घटनाओं में वांछित एक बदमाश व उसके एक साथी को पुलिस ने रविवार शाम गिरफ्तार किया है। एक बदमाश की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। लूट के चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

स्वाट और बाजार शुकुल एसओ की टीम ने रविवार शाम हरखमऊ के पास घेराबंदी कर बाइक सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास तमंचा, दो कारतूस के साथ ही 39 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक बदमाश की पहचान शिवसहाय सिंह ऊर्फ सोनू निवासी बाबा गांव मजरे पट्टी कचेहर थाना उदयपुर जिला प्रतापगढ़ और मिथुन साहू निवासी असैदापुर थाना गौरीगंज के रूप में हुई।
विज्ञापन


सोमवार को एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सोनू पर प्रतापगढ़, अमेठी, सुलतानुपर व रायबरेली में 28 गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रतापगढ़ से जिला बदर होने के बाद सोनू को असैदापुर का मिथुन आश्रय देता था। एसपी के मुताबिक गत दिनों शहर स्थित लोदीनाला के पास पेट्रोल पंप मैनेजर से 4.29 लाख और ऐंधी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र से 78 हजार रुपये की लूट में सोनू की तलाश थी। लूट में शामिल चार बदमाशों को पुलिस ने नौ नवंबर को गिरफ्तार किया था। गिरोह का सरगना शिवसहाय सिंह ऊर्फ सोनू फरार चल रहा था। सोनू की गिरफ्तारी पर एसपी ने 25 हजार इनाम घोषित किया था जिसे डीआईजी अयोध्या ने बढ़ाकर 50 हजार कर दिया था।
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक लूट के बाद मिथुन के साथ सोनू दिल्ली में रह रहा था। रविवार को वह दिल्ली से आकर सुल्तानपुर जा रहा था। एसपी ने कहा कि सोनू सिंह व उसके अन्य साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। दोनों बदमाशों को को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी ने दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। उधर पेट्रोल पंप संचालक एवं भाजपा नेता जंग बहादुर सिंह ने लूट की घटना का खुलासा करने पर एसपी चांदी का मोर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें