फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी हत्याकांड का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहलवान वीर बाबा मंदिर के पुजारी की हत्या में एक गिरफ्तार
विज्ञापन

सुल्तानपुर। शहर के पयागीपुर स्थित पहलवान वीर बाबा मंदिर के पुजारी की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों की तलाश है। पुलिस के मुताबिक चोरी का विरोध करने पर तीन युवकों ने पुजारी की हत्या की थी। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर टीवी व अन्य सामान किया गया है।

पयागीपुर पुलिस चौकी के पास स्थित पहलवान वीर बाबा मंदिर में 12 अगस्त की रात पुजारी श्यामलाल उपाध्याय की लोहे की राड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुजारी का शव शयनकक्ष में पाया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि पुजारी श्यामलाल की हत्या चोरी व लूटपाट का विरोध करने पर की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के आरोप में नगर क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी संदीप उर्फ सोनू यादव को गिरफ्तार किया है। संदीप पयागीपुर चौराहे के निकट चाय की दुकान लगाता था। पुलिस के मुताबिक उसका मंदिर में आना-जाना था। मंदिर में चढ़ावे को देखकर उसकी नीयत खराब हो गई थी। घटना की रात वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मंदिर में चोरी करने पहुंचा था।
विज्ञापन


अचानक पुुजारी की नींद खुल गई। चोरी का विरोध करने पर संदीप व उसके साथियों ने मिलकर लोहे के राड से मारकर पुजारी की हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक प्लास, ताला चाभी, एक टीवी बरामद किया है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश है। एएसपी सिटी मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि अभियुक्त संदीप के खिलाफ कोतवाली नगर में चोरी के सात मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें