फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.5 लाख की एक्सपायरी दवाएं बरामद

Sat, 05 Nov 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दवाइयां
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टरों व पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के सिरवारा रोड पर एक क्लीनिक पर छापा मारकर झोलाछाप को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने गोदाम से ढाई लाख रुपये कीमत की एक्सपायरी दवाएं और दो लाख 52 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन पीके तिवारी के आदेश पर शनिवार सुबह बाराबंकी, अंबेडकरनगर, अमेठी और सुल्तानपुर जिले के ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम कोतवाली नगर पहुंची।

सुल्तानपुर की ड्रग इंस्पेक्टर माधुरी सिंह के नेतृत्व में कोतवाली के एसआई आदित्य कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ शहर के सिरवारा रोड पर स्थित सरोश क्लीनिक पर छापा मारा। इस दौरान क्लीनिक से झोलाछाप शीतला प्रसाद गुप्ता निवासी पारकींसगंज कोतवाली नगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


क्लीनिक के गोदाम में रखे ढाई लाख रुपये कीमत की एक्सपायरी दवाएं व दो लाख 52 हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद किया। नगर कोतवाल आजाद सिंह केशरी ने बताया कि पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर माधुरी सिंह की तहरीर पर आरोपी शीतला प्रसाद गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है। माधुरी सिंह ने बताया कि आरोपी के पास न कोई मेडिकल डिग्री है और न ही क्लीनिक का लाइसेंस है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें