फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चस्पा की कुर्की की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजाब फेंकने की आरोपी महिला के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
विज्ञापन

सुल्तानपुर। युवक पर तेजाब फेंकने के मामले में फरार महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कोर्ट से कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी महिला के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।

मोतिगरपुर क्षेत्र के डोमनपुर गांव निवासी पवन सिंह 28 नवंबर 2017 को गांव की ही रहने वाली ललिता विश्वकर्मा पत्नी जियालाल विश्वकर्मा के घर से साइकिल मांगकर ले गया था। साइकिल वापस करने के विवाद में पवन का ललिता से विवाद हो गया था। आरोप है कि ललिता ने पवन पर तेजाब से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ललिता के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना के बाद से ललिता फरार है। ललिता का पता नहीं चलने पर मोतिगरपुर थाने के दरोगा प्रमोद यादव ने कोर्ट से उसके घर की कुर्की की कवायद शुरू की। इसी के तहत बृहस्पतिवार को उपनिरीक्षक ने ललिता के घर पर कोर्ट का नोटिस को चस्पा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें