आग से 20 मकान जलकर राख
अमेठी। जगदीशपुर क्षेत्र के पूरे बांसी झारखंड गांव में शुक्रवार की देर शाम अचानक एक मकान में आग लग गई। इस दौरान आई तेज आंधी ने आग को भड़का दिया। आग ने गांव के तुलसी, छोटेलाल, हुबलाल, रामसुमेर, विनोद, राजेश, श्यामलली, विनीता, नंदलाल, परीलाल, रामचंद्र, बृजपाल, सुमित्रा, राजेंद्र, मीहीलाल, अयोध्या प्रसाद, राम प्रसाद, राम गरीब, आशाराम और रामचरन के मकान को जलाकर राख कर दिया।
सूचना पर पहुंचे फायर कर्मी देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे। भीषण आग की सूचना पर अधिकारी व राजस्व कर्मी गांव पहुंच गए हैं। ग्रामीणों की मानें तो आग से करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। कई मवेशियों के भी मरने की सूचना है।