ट्रेन से कटकर अधेड़ समेत दो लोगों की मौत
सुल्तानपुर। अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ समेत दो लोगों की मौत हो गई। अधेड़ की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
अमेठी निवासी अजय सिंह का पुत्र अभिनव (16) शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में किराए के मकान पर रहता था। बृहस्पतिवार शाम वह घर से निकला था लेकिन लौटा नहीं।
उसका शव हाइडिल कॉलोनी के पास से गुजरे रेल ट्रैक के पास क्षत-विक्षत हालत में देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। वहीं लंभुआ स्टेशन के पास शुक्रवार देर शाम रेल ट्रैक पार करते समय एक 50 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने छानबीन की। थानाध्यक्ष जीआरपी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।