फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त के दैरान पुलिस ने पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। पॉश कॉलोनी प्रीतनगर में प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी के घर में चोरी कर सामान ले जाते चोरों को गश्त कर रही पुलिस ने पकड़ लिया। चोर के पास से माल बरामद किया। समाचार लिखे जाने तक आरोपी को जेल नहीं भेजा गया था। वहीं उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने चोर को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर के प्रीतनगर में लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी का घर है। एक मार्च की रात को एक चोर उनके मकान में घुसा तथा पांच महंगी साड़ियां तथा एलआईसी के कागजात आदि चोरी कर लेकर चला। वह दीवार कूदते समय पैर में कांच लगने से घायल हो गया। रात करीब ढाई बजे गश्त करते फैंटम सवार ओंमकार तथा निकुंज यादव ने संदिग्ध अवस्था में देख चोर को रोक लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर चोर ने सच उगल दिया। जिस पर वे चोर को लेकर प्राचार्या के यहां पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची तथा चोर को लेकर थाने आ गई। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। चर्चा है कि पुलिस ने चोर को शांतिभंग में निरुद्ध किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा का कहना है कि अभी चोर थाने में ही बैठा है। उसे रविवार को जेल भेजा जाएगा। फैंटम जब चोरी के सामान के साथ चोर को लेकर प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी के पहुंची तो उन्होंने इतनी रात दरवाजा खोलने से मना कर दिया। उनसे पूछा कि घर में चोरी तो नहीं हुई है। उन्होंने थाने की गाड़ी पहुंचने पर दरवाजा खोला, तब घर में जाकर देखा तो पता चला कि उनके घर को चोर खंगाल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें