फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैनल में उतरा करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से पिता की मौत, बेटा व बहू झुलसे
विज्ञापन


जामों/जगदीशपुर (अमेठी)। दखिनवारा गांव में बुधवार की सुबह दरवाजे पर लगा चैनल खोलते समय एक बुजुर्ग करंट की चपेट में आ गया। बुजुर्ग को बचाने में उसका बेटा और बहू भी झुलस गए। तीनों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया।

जामों थाना क्षेत्र के दखिनवारा गांव निवासी जोधे (73) पुत्र महादेव बुधवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे घर के गेट पर लगा लोहे का चैनल खोल रहा था, तभी उसे करंट लग गया। पिता को बचाने पहुंचे उसके बेटे राम अवध (35) और गीता सरोज (30) (पति-पत्नी) भी करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजन तीनों को 108 एंबुलेंस से लेकर सीएचसी जगदीशपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जोधे को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों की मानें तो चैनल से सटकर बिजली का तार गया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें