फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी संचालक से फिरौती मांगने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस एजेंसी संचालक से फिरौती मांगने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन


अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के एक गैस एजेंसी संचालक से फोन पर युवक ने फिरौती मांगी। फिरौती का पैसा नहीं देने पर युवक ने एजेंसी संचालक को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र संग्रामपुर के टीकरमाफी चौकी के गांव पीतांबर पांडेय का पुरवा निवासी रोहित कुमार पांडेय ने तहरीर देकर बताया है कि उनके पिता गुरु प्रसाद पांडेय के नाम गैस एजेंसी है।
विज्ञापन


एजेंसी की देखरेख व संचालन वह करते हैं। आरोप है एसयूवी सवार तीन लोग उनकी टीकरमाफी स्थित एक दुकान पर आए और असलहा दिखाकर उन्हें धमकाया। इसकी सूचना रोहित ने टीकर माफी चौकी पर दी।

चौकी के सिपाही के आने पर एसयूवी सवार चले गए। आरोप है कि उसके बाद उनके मोबाइल पर एक आपराधिक किस्म के व्यक्ति ने कॉल करके फिरौती मांगी। पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दी है। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें