फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में किशोर घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में किशोर घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर
विज्ञापन


अमेठी। थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव सरैया में द्वार पूजा के समय हुई हर्ष फायरिंग के दौरान के दस वर्षीय किशोर घायल हो गया। आनन-फानन में किशोर को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव सरैया मजरे कोरारी लच्छन शाह गांव में एक बारात आई थी। गांव का ही दस वर्षीय पुत्र शिवा भी अपने परिवारीजनों के साथ बारात देखने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वार पूजा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में वह घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

थाना प्रभारी नजबुल हुसैन नकवी ने बताया कि इस संबध में उन्हें जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें