फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दस लाख मुआवजे के लिए महिला की हत्या
विज्ञापन


सुल्तानपुर। जरईकलां गांव में मंगलवार की सुबह एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पाया गया। महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर ससुर समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना के पीछे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के मुआवजे में मिले साढ़े 10 लाख रुपये का विवाद बताया जा रहा है।

अमेठी जिले के जामों थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी उदयराज की बेटी सुशीला (35) की शादी हलियापुर थाना क्षेत्र के जरईकलां निवासी मातादीन के बेटे राजेंद्र शर्मा के साथ हुई थी।
विज्ञापन


ढाई वर्ष पूर्व राजेंद्र शर्मा की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद सुशीला घर में बच्चों के साथ रहती थी। सिक्सलेन के तहत राजेंद्र के हिस्से की जमीन भी अधिग्रहीत की गई थी।

इसके एवज में उसे साढ़े 10 लाख रुपये मुआवजा मिला था। मुआवजे की मिली रकम को लेकर सुशीला का अपने ससुर मातादीन से विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह सुशीला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें को सुशीला की नाक व मुंह से खून बह रहा था। लोगों की सूचना के बाद सुशीला के पिता उदयराज भी गांव पहुंचे और बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। एसओ हलियापुर अशोक कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर ससुर मातादीन, संजय व पंकज के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें