फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर नहर में फेंका गया महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या कर नहर में फेंका
विज्ञापन

गया महिला का शव
क्रासर
शिनाख्त छिपाने के लिए चेहरा जलाया

अमर उजाला ब्यूरो
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। एक महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया। महिला की शिनाख्त छिपाने के लिए उसका चेहरा जलाया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कूरेभार थाना क्षेत्र के लोकेपुर गांव के समीप से होकर गुजरी शारदा सहायक नहर में शुक्रवार की शाम ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकलवाया। एसओ ने बताया कि महिला की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच है। महिला की हत्या के बाद जलाया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आस-पास के जिलों में भी महिला का शव पाए जाने की सूचना भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैजिक की बैटरी खोल ले गए चोर
भदैंया। स्थानीय थाना क्षेत्र के कामतागंज कस्बे में सडक किनारे खड़ी पूर्व प्रधान शत्रुघ्न यादव की मैजिक वाहन से बृहस्पतिवार की रात चोर बैटरी खोल ले गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें