फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से मिले व्यापारी, उचक्कों का सुराग न लगने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। व्यापारियों के साथ बढ़ी रही वारदातों के विरोध में विधायक जन्मेजय सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार की शाम 7 बजे एसपी राजीव मल्होत्रा से मिला। 4 जुलाई को मालवीय रोड पर मोबाइल कारोबारी की दुकान से दिन-दहाड़े हुई ढाई लाख रुपये की टप्पेबाजी की घटना का पर्दाफाश करने की मांग की गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्यामसुंदर भगत ने एसपी को बताया कि व्यापारियों के साथ लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। जिले में कहीं न कहीं व्यापारियों के साथ घटनाएं हो रही है। 4 जुलाई को दिन-दहाड़े शहर के व्यस्त इलाके में व्यापारी के दुकान से उचक्के ढाई लाख रुपये उठा ले गए। तीन दिन बाद भी पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा पाई है। विधायक जन्मेजय सिंह ने एसपी से घटना का जल्द खुलासा करने की बात कही। एसपी ने शहर कोतवाली नीतिश श्रीवास्तव को भी बुला लिया था। व्यापारियों ने उन्हें उचक्कों की वीडियो फुटेज भी दिखाई। एसपी ने शहर कोतवाल को शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। इस दौरान पंकज वर्नवाल, अखिलेश जायसवाल, रितेश वर्नवाल, जवाहर लाल वर्नवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें