फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियालदह एक्सप्रेस में यात्रियों से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सियालदह एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रियों से लूटपाट
विज्ञापन


सुल्तानपुर। सियालदह अप एक्सप्रेस पर बंधुआकलां रेलवे स्टेशन के पास चेन पुलिंग होने के बाद चढ़े बदमाशों ने स्लीपर कोच के एस-2 बोगी में मौजूद यात्रियों से चाकू के जोर पर जमकर लूटपाट की।

बदमाशों ने तीन महिलाओं व एक पुरुष यात्री से करीब एक लाख से अधिक के जेवर व नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मठाभुसुंडा गांव के पास चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतरकर फरार हो गए।
विज्ञापन


एक पीड़ित यात्री की तहरीर पर बरेली जीआरपी में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी रेलवे ने वारदात के खुलासे के लिए टीम का गठन किया है।

मेरठ जनपद के राजेश इंक्लेव निवासी सी बालाकृष्णन शुक्रवार को सियालदह अप एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। देर रात करीब एक बजे सियालदह एक्सप्रेस सुल्तानपुर स्टेशन से रवाना हुई।

बंधुआकलां स्टेशन के निकट पहुंचते ही ट्रेन पर मौजूद किसी ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोक दिया। इसी बीच ट्रेन के स्लीपर कोच की एस-2 बोगी में करीब छह-सात नकाबपोश बदमाश सवार हो गए।

ट्रेन के चलते ही कोच पर चढ़े लोगों ने चाकू व अन्य धारदार हथियार निकालकर यात्रियों को डराना शुरू कर दिया। नकाबपोश बदमाशों ने चाकू के जोर पर कोच में मौजूद तीन महिलाओं व एक पुरुष यात्री से सोने की चेन व करीब दो हजार रुपये से अधिक की नकदी छीन ली।

यात्रियों ने विरोध शुरू किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। सी बाला कृष्णन भी इसी कोच में मौजूद थे। उनका आरोप है कि बदमाशों ने अन्य यात्रियों के साथ उनके साथ भी लूटपाट की।

मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन के निकट मठाभुसुंडा गांव के पास चेन पुलिंग करके सभी बदमाश ट्रेन से उतरकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि महिला यात्रियों से करीब एक लाख के जेवर की लूटपाट की गई है।

सी बालाकृष्णन को सेवानिवृत्त सैनिक बताया जा रहा है। बदमाशों के जाने के बाद बोगी में मौजूद यात्रियों ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम व यूपी 100 को दी। इस संबंध में जीआरपी एसओ नौशाद अहमद स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन


सीओ जीआरपी अमिता सिंह ने बताया कि सियालदह एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ लूटपाट की वारदात के संबंध में सी बाला कृष्णन की तहरीर पर बरेली जीआरपी ने मुकदमा दर्ज किया है। एसपी के निर्देश पर घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंची थी। आस-पास क्षेत्र की पड़ताल की गई है। अभी बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका है।

जीआरपी के एसपी सौमित्र यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी पूरी तरह से सक्रिय है।

रात में सिपाहियों को गश्त तेज करने का निर्देश दिया गया है। सियालदह एक्सप्रेस में हुई वारदात के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें