फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े महिला से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की फीस जमा करने जा रही महिला से नकदी व जेवरात लूटे
विज्ञापन

सुल्तानपुर। बच्चों की फीस जमा करने स्कूल जा रही महिला से दो युवकों ने तमंचे के जोर पर साढ़े चार हजार रुपये के साथ मंगलसूत्र व मोबाइल सेट लूट लिया। घटना के बाद दोनों बदमाश पैदल ही फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली नगर में घटना दर्ज कर कोतवाली देहात थाने को स्थानांतरित कर दिया है।

नगर क्षेत्र की हाइडिल कॉलोनी में पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी शंभूनाथ परिवार के साथ रहते हैं। शंभूनाथ के बच्चे कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित एस पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। सोमवार सुबह शंभूनाथ की पत्नी कमलेश कुमारी बच्चों की फीस जमा करने के लिए पैदल ही स्कूल जा रही थीं। सौरमऊ पुल के पास सड़क किनारे खड़े दो युवक भागकर उनके पास पहुंचे और तमंचा निकालकर कमलेश कुमारी पर तान दिया। अचानक हुई घटना से कमलेश कुमारी भयभीत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों युवकों ने कमलेश से 45 सौ रुपये, मंगलसूत्र और मोबाइल सेट लूटकर लिया और पैदल ही फरार हो गए। घर पहुंचकर कमलेश कुमारी ने पड़ोसी के फोन से पति को सूचित किया। सूचना पर घर पहुंचे शंभूनाथ ने घटना के बारे में पुलिस को बताया। नगर कोतवाल नंद कुमार तिवारी घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर लूट का मुकदमा कोतवाली नगर में दर्ज किया गया है। चूंकि घटना स्थल कोतवाली देहात में पड़ता है। लिहाजा केस कोतवाली देहात स्थानांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें