फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर जाना आधार व एकाउंट नंबर, उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर ली खाते की जानकारी, उड़ाए 80 हजार
विज्ञापन

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या अंतर्गत बरहटा मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति से राहुल नाम के व्यक्ति ने अपने आप को एक फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताकर उनके बैंक खाते से संबंधित जरूरी जानकारियां लेकर 80 हजार रुपये उड़ा दिए।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बरहटा निवासी राजेंद्र श्रीवास्तव ने पुलिस को रविवार दी तहरीर में बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर 8171262235 से फोन आया।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने अपना नाम राहुल बताते हुए अपने आप को ग्लोबल फाइनेंस कंपनी का कर्मी बताया। उसने उन्हें कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराने का वादा भी किया। बताया कि उनके झांसे में आकर उन्होंने बैंक खाता व आधार नंबर व एटीएम पासवर्ड उसे दे दिया।
विज्ञापन


बाद में उन्हें पता चला कि उक्त खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक जगदीश उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें