फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने साथियों के साथ बनाया युवक का अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का अश्लील वीडियो बना उगाही की कोशिश में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

सुल्तानपुर। बाइक सवार से लिफ्ट मांगने के बाद एक महिला ने अपने साथियों की मदद से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके 20 हजार रुपये की मांग भी की। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। महिला समेत दो की तलाश है।

लंभुआ क्षेत्र में एक गांव का रहने वाला युवक बाइक से 17 जुलाई को सुल्तानपुर शहर की तरफ आ रहा था। लंभुआ बाजार में खड़ी एक महिला ने हाथ देकर रोका और सुल्तानपुर शहर तक चलने के लिए लिफ्ट मांगी। युवक को महिला अहिमाने बाजार स्थित अपने घर तक ले गई और गिलास में पानी दिया। युवक के कहना है कि उसी बीच चार अन्य युवक पहुंच और रिवॉल्वर से धमकाया व पीटा। इसके बाद युवक के कपड़े उतारकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके आधार पर महिला के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए 20 हजार रुपये की मांग की। आहत युवक ने कोतवाली देहात पहुंच प्रभारी नरेंद्र कुमार वर्मा से शिकायत की। केस दर्ज कर पुलिस ने बताए गए स्थान से शनिवार को बृजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह निवासी बिसावां, संतोष यादव निवासी गोथरा और मुलायम यादव निवासी पतरा थाना बल्दीराय को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल महिला और एक अन्य की तलाश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें