फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती सड़क पर हुए गड्ढे में गिरे, पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दंपती गड्ढे में गिरा, पति की मौत
विज्ञापन

अमेठी। सड़क पर हुए गड्ढे में बाइक पलटने से एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। दंपती को स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के दौरान पति की मौत हो गई। पत्नी को गंभीर हालत में सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्र के गौतमपुर गांव निवासी रूद्र प्रताप त्रिपाठी (62) बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपनी पत्नी राजकुमारी (59) के साथ बाइक से ससुराल जाने के लिए निकले थे। क्षेत्र के मुराइन का पुरवा गांव के पास सड़क पर हुए गड्ढे में बाइक का पहिया फंस गया। दंपती बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोग भाग कर वहां पहुंचे और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजने के लिए एंबुलेंस को फोन किया। इस दौरान रूद्र प्रताप त्रिपाठी की मौत हो गई। गंभीर हालत में राज कुमारी को जगदीशपुर सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें