फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईट भट्ठे पर बंधुआ मजदूर होने की सूचना पर मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट भट्ठे पर बंधक पांच मजदूर मुक्त कराए
विज्ञापन

अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव दला का पुरवा मजरे छाछा स्थित एक ईंट भट्ठे पर बंधुआ मजदूर होने की सूचना पर स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार, एसओ और श्रम प्रवर्तन अधिकारी मौजूद पांच मजदूरों को अमेठी लाए। एसडीएम ने शनिवार सुबह मजदूरी का पैसा भुगतान कराते हुए उन्हें घर भेजवाया।

थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव दला का पुरवा मजरे छाछा में राजेंद्र सिंह का ईंट भट्ठा है। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार रात तहसीलदार महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी वीके त्रिवेदी, एसओ एके भदौरिया पुलिस के साथ ईंट भट्ठे पर पहुंचे। मौके पर नहेना पुत्र कालीचरन, सतीश पुत्र महावीर, नागेंद्र पुत्र रघुवीर, नरेंद्र पुत्र इंद्रपाल, राधेश्याम पुत्र पूरन सिंह निवासी हाथरस मिले।
विज्ञापन


तहसीलदार महेंद्र कुमार श्रीवास्तव और श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने पांचों मजदूरों का बयान दर्ज किया। उसके बाद उन्हें वाहन से तहसील ले आए। रात में मजदूरों के रहने की व्यवस्था की गई। शनिवार सुबह उपजिलाधिकारी प्रियंका सिंह, सहायक श्रमायुक्त आशुतोष मिश्र की मौजूदगी में सभी मजदूरों को उनकी मजदूरी दिलाई गई। एसडीएम ने बताया कि इन मजदूरों में एक मजदूर जय प्रकाश जो पहले जा चुका था उसने मामले की शिकायत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में की थी।
विज्ञापन


इसी क्रम में डीएम के निर्देश पर कार्रवाई हुई। बताया कि सभी मजदूरों को हाथरस भेजवा दिया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी वीके त्रिवेदी की तहरीर पर ईंट भट्ठा मालिक राजेंद्र सिंह के विरुद्ध अभिलेखों का रख-रखाव व व्यवस्था सही नहीं होने पर संग्रामपुर पुलिस ने बंधुआ श्रम उन्मूलन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें