फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलों व लाइटों से पर्यावरण पार्क में लगेगा चार चांद
विज्ञापन

सुल्तानपुर। गोमती नदी के पास स्थित पर्यावरण पार्क के दिन बहुरने वाले हैं। अमृत योजना के तहत पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यहां बच्चों के लिए झूले लगाने की भी योजना है। इसके साथ ही रोज पार्क में टहलने वाले लोगों के योगाभ्यास करने के लिए ओपन हॉल व सीनियर सिटीजन हब का निर्माण भी कराया जाएगा। पालिका की ओर से 1.27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है।
अमृत योजना के तहत शहर में गोमती नदी के पास स्थित पर्यावरण पार्क का जल्द ही कायाकल्प होगा। इसके लिए नगर पालिका की ओर से शासन को 1.27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पहले ही भेजा गया था। पालिका के अधिकारियों की मानें तो शासन से इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी भी मिल गई है। इस प्रोजेक्ट के तहत पर्यावरण पार्क में रोजाना टहलने वालों को योगाभ्यास करने की सहूलियत मिलेगी। पार्क परिसर में एक पक्का ओपन हॉल बनवाया जाएगा। जहां रोज आने वाले लोग योगाभ्यास कर सकेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के बैठने के लिए आरसीसी के सीनियर सिटीजन हब का निर्माण कराया जाएगा। शाम को पार्क की सुंदरता को बढ़ाने के लिए एलईडी व हाईमास्ट लाइटें भी लगवाई जाएंगी। पालिका ने पार्क के मुख्यद्वार से लेकर सभी छोर पर हाईमास्ट लाइटें लगवाने की योजना तैयारी की है। शाम होते ही यहां आकर्षक लाइटें जलेंगी। वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ पार्क में बच्चों के खेलने के लिए मनोरंजन के संसाधन भी लगवाने की व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए झूले भी लगवाए जाएंगे। गौरतलब हो कि पर्यावरण पार्क में पहले कई झूले लगे थे। मगर मौजूदा समय में यहां एक भी झूला नहीं बचा है। नए झूले लगने से बच्चों में भी इस पार्क का आकर्षण बढ़ेगा। पार्क में आने वाले लोगों की सुविधा के मद्देनजर परिसर में प्रसाधनों का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका की ओर से पूर्व में ही राज्य स्तरीय तकनीकी कमेटी को कार्यों का विवरण प्रस्ताव, प्रोजेक्ट की लागत व अन्य आवश्यक अभिलेख भेजे जा चुके हैं। सूत्रों की मानें तो बजट स्वीकृत हो गया है। धनराशि जारी होते ही पर्यावरण पार्क में कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी दुर्गेश्वर तिवारी ने बताया कि पर्यावरण पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए अमृत योजना के तहत शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। राज्य स्तरीय तकनीकी समिति ने इसे स्वीकृत भी कर दिया है। जल्द ही प्रोजेक्ट पर कार्य भी शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें