फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को दिखाया मृत, ऋण माफी का नहीं मिला लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
 असोहा। विकासखंड के दादूखेड़ा निवासी एक किसान ने लेखपाल पर सुविधाशुल्क न देने पर कागजों में मृत दिखा देने का आरोप लगाया है। किसान का आरोप है कि लेखपाल की कारस्तानी से ऋण माफी योजना का लाभ नहीं मिला। पीड़ित किसान ने लेखपाल की शिकायत आला अधिकारियों से की है।
विज्ञापन


असोहा के दादूखेड़ा निवासी शिवलाल पुत्र भारत ने बताया कि लेखपाल मर्दन सिंह ने उससे ऋण माफी योजना का लाभ दिलाने के लिए 10 हजार रुपये मांगे थे। उसने घूस देने से इनकार कर दिया। इस पर उसे कागज में मृत दिखा दिया। इससे  योजना का लाभ नहीं मिल सका। शिवलाल ने मामले की शिकायत विकासखंड कार्यालय व एसडीएम से की है।

वहीं इस मामले में लेखपाल मर्दन सिंह ने बताया किसान के आरोप निराधार हैं। आपरेटर ने फीडिंग में गलती की, इससे उसे योजना का लाभ नहीं मिला। लेखपाल ने बताया कि शिवलाल के गांव में कब्जे हैं। इसमें कार्रवाई की थी। कार्रवाई के विरोध में शिकायत की है। वहीं एसडीएम पूजा अग्निहोत्री ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें