फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरी बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
कुएं में गिरी बच्ची को बचाने में गई नाना की जान
विज्ञापन

अमेठी। कमरौली क्षेत्र के सिंदुरवा गांव में रविवार सुबह खेलते समय कुएं में गिरी एक बच्ची को बचाने के लिए उसके नाना ने छलांग लगा दी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक नाना की मौत हो चुकी थी। बच्ची को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।

सिंदुरवा निवासी अतीक (50) की पुत्री की शादी बाजार शुकुल क्षेत्र के बाजगढ़ निवासी नूर मोहम्मद के साथ हुई है। नूर मोहम्मद की छह वर्षीय बेटी इशरत अपने नाना अतीक के घर आई है। रविवार सुबह इशरत घर के सामने खेलते समय अचानक वह कुएं में गिर पड़ी। इशरत को गिरते देख अतीक ने उसे बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुएं में गिरने से अतीक के सिर में चोट लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने कुएं में उतरकर इशरत और अतीक को बाहर निकाला। चोट लगने के कारण अतीक की मौत हो चुकी थी। गंभीर हालत में इशरत को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बच्ची को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें