फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क-दुर्घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को जीप ने रौंदा, वृद्धा की मौत
विज्ञापन


सुल्तानपुर। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में छेदुवारी गांव के पास बुधवार शाम गोमती में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुआें को अनियंत्रित जीप ने टक्कर मार दी। इससे एक वृद्धा की मौके पर मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी विमला (70) अपने पड़ोस की विद्यावती (35), सुमित्रा (65), संवारी (40), सीता (60) व मोतिगरपुर थाने के दियरा गांव निवासी राजेश (35) बुधवार शाम चंद्रग्रहण के चलते स्नान करने के लिए पैदल ही गोमती के दियरा घाट जा रहे थे।
विज्ञापन


बगिया चौराहे से दियरा मार्ग पर आगे बढ़ने पर पीछे से आई तेज रफ्तार जीप ने इन लोगों को टक्कर मार दी। इससे विमला, विद्यावती, सुमित्रा, संवारी, सीता व राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद जीप समेत चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


दुर्घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। विमला की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर में भर्ती कराया। जहां राजेश, विद्यावती, सुमित्रा व सीता की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवारी देवी का इलाज सीएचसी में ही चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें