फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायरमेंट के दिन मिला दरोगा को प्रमोशन
विज्ञापन

सुल्तानपुर। वर्षों तक प्रमोशन की आस लगाए एक दरोगा को 31 अगस्त को तब तरक्की मिली जब उसने अपने रिटायरमेंट पेपर्स पर साइन कर दिए।

प्रदेश पुलिस मुख्यालय के डीआईजी (स्थापना) डॉ. राकेश शंकर ने 31 अगस्त को प्रदेश में 7360 उप निरीक्षक और निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के प्रमोशन का निर्देश जारी किया है। डीआईजी ने ज्येष्ठता के आधार पर प्रमोशन देते हुए आदेश दिया कि ट्रेनिंग में सफल न होने वालों का प्रमोशन निरस्त कर दिया जाएगा। इस कड़ी में साढ़े सात हजार से ज्यादा उपनिरीक्षकों के प्रमोशन में अधिकारियों ने उनका नाम भी लिस्ट में जारी कर दिया जो प्रमोशन लिस्ट जारी होने के दिन रिटायर हो रहे थे।
विज्ञापन


ऐसे उपनिरीक्षकों में जिले के मोतिगरपुर थाने पर यूपी 100 पर तैनात श्याम शंकर यादव का भी नाम था। श्याम शंकर का नाम प्रमोशन लिस्ट में 568 नंबर पर है। मूलत: रायबरेली जनपद के निवासी श्याम शंकर की नियुक्ति 1975-76 में हुई थी। वह 31 अगस्त 2018 को रिटायर हुए। श्याम सुंदर ने बताया कि 31 अगस्त को उन्होंने रिटायरमेंट पेपर पर हस्ताक्षर किया, तभी उन्हें प्रमोशन का पेपर मिला। श्याम सुंदर ने इसे विभागीय चूक करार देते हुए कहा कि रिटायरमेंट पेपर पर साइन करने से पहले उन्हें प्रमोशन का पेपर मिल जाता तब कुछ और बात होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें