फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 100 के दरोगा व सिपाही को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी 100 टीम पर हमला, दरोगा व सिपाही घायल
विज्ञापन

सुल्तानपुर। ऊघड़पुर चौराहे पर रविवार रात तीन ट्रक चालकों व उनके साथियों ने यूपी 100 टीम पर हमला कर दिया। एक दरोगा और सिपाही को लोहे के रॉड व सरिया से मारकर लहूलुहान कर दिया गया। सूचना पर अन्य पुलिस कर्मी वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। घायल दरोगा को सीएचसी से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर तीन नामजद समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गोसाईगंज क्षेत्र के मुसरा गांव निवासी राकेश उपाध्याय और श्रवण पांडेय व पवन पांडेय निवासी प्रतापगढ़ ट्रक चालक हैं। रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे राकेश उपाध्याय और श्रवण की ट्रकें क्षेत्र के ऊघड़पुर चौराहे के पास खड़ी थी। राकेश और पवन पांडेय के बीच ट्रक से डीजल चोरी होने की बात को लेकर विवाद हो गया। राकेश ने अपने ट्रक से डीजल चोरी होने की बात कही तो पवन ने अपने ट्रक से डीजल निकलने की बात कही।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर श्रवण ने यूपी 100 को सूचना दे दी। पीआरबी 2823 वहां पर पहुंची। दरोगा रामबलि सिंह और सिपाही जावेद ने पूछताछ शुरू की। इस बीच राकेश और पवन दारोगा से उलझ गए। आरोप है कि राकेश, पवन और श्रवण ने दरोगा और सिपाही पर लोहे के रॉड व सरिया से हमला कर दिया। हमले में सिपाही जावेद ने सूचना फोन से गोसाईगंज थाने पर दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष शिव बालक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे आरोपी फरार हो चुके थे। घायल दरोगा और सिपाही को सीएचसी पहुंचाया गया। दरोगा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ ने बताया कि रामबलि की तहरीर पर राकेश उपाध्याय, पवन व श्रवण पांडेय के साथ ही तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें