क्लास से कॉपी-पेन लेने निकले दो छात्र लापता
सुल्तानपुर। स्कूल से कॉपी-पेन लेने निकले दो छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गए। जानकारी पर परिवारीजनों ने दोनों की तलाश की और पुलिस को सूचना दी।
हलियापुर क्षेत्र के हंसईमुकुंदपुर गांव निवासी बैजनाथ पांडेय का बेटा सतीश और क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी अनिल तिवारी का बेटा आयुष इलाके के एसएस पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ के छात्र हैं। दोनों छात्र शुक्रवार को स्कूल गए थे। करीब 10 बजे सतीश और आयुष क्लास रूम से पेन व कॉपी लेने के बहाने बाहर निकले। काफी देर तक दोनों नहीं लौटे तो शिक्षक ने उनके परिवारीजनों को सूचना दी।
परिवारीजनों ने दोनों छात्रों की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोनों छात्रों के पिता ने हलियापुर थाने पहुंचकर एसओ विष्णुकांत शुक्ला को जानकारी दी। एसओ के मुताबिक छात्रों की गुमशुदगी दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।