फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार शिक्षकों पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज जा रहे दो शिक्षकों पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन

सुल्तानपुर। कॉलेज जा रहे बाइक सवार दो शिक्षकों पर जीप सवार लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिक्षकों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कादीपुर क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड में शिक्षक रमेश पांडेय और श्रेयांश पांडेय शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे एक ही बाइक से कॉलेज जा रहे थे। आरोप है कि कादीपुर कस्बे में पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए रमेश पांडेय रुके तभी एक जीप से पहुंचे अंकित सिंह निवासी जलालपुर और गजेंद्र सिंह निवासी कटसारी व अन्य लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षकों को सीएचसी पहुंचाया। इस बीच कॉलेज के कर्मचारी भी पहुंच गया। कोतवाल अरविंद पांडेय ने घायल शिक्षकों से जानकारी कर अकिंत सिंह, गजेंद्र सिंह व पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिक्षकों पर हमले की वजह की जानकारी पुलिस नहीं दे सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें