फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में पत्थरबाजी, गर्भवती समेत छह घायल
विज्ञापन

दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। शाहपुर गांव में रास्ते में हो रहे शौचालय निर्माण को लेकर बुधवार शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान पत्थरबाजी में गर्भवती महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गर्भवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी जयराम बुधवार को रास्ते में शौचालय का निर्माण करा रहे थे। तभी पड़ोसी मोतीलाल के परिवार की गर्भवती सुनीता (22) वहां पहुंची और निर्माण कार्य बंद करा दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की। जिसमें एक पक्ष से सुनीता, कुसुम (28), सतीश (35) मोतीलाल और दूसरे पक्ष से मंजू और सर्वेश घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने सुनीता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें